WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ 26 को होगा — संजीव यादव , रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

एटा पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ 26 को होगा — संजीव यादव

 

जी.आई.सी.पुरातन छात्र समागम समारोह 29 को ऐतिहासिक होगा– ज्ञानेन्द्र रावत

 

भजन संध्या कार्यक्रम प्रख्यात गायक अनिरुद्ध पाण्डेय के नेतृत्व में 30 को होगा — डा० रामसिंह फाउंडेशन एवं स्व० बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति

 

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में बीते 10 वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक चलने वाला पंच दिवसीय स्वर्गीय बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस पुस्तक महोत्सव में देश के ख्यातनामा प्रकाशक सहभागिता करेंगे।।इसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीमती एम० अरुन्मौली एवं दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर श्री अजय चौधरी, आई.पी.एस. 26 नवम्बर को प्रात: 11 बजे करेंगे।

 

इसी दौरान 112 बरस पुराने इस कालेज के ऐतिहासिक हाल के विगत एक बरस में किये गये जीर्णोद्धार के पूर्ण होने जिसमें कालेज के पुरातन छात्रों व स्थानीय समाजसेवियों का विशेष योगदान है,के अवसर पर व कालेज के पुरातन छात्रों के समागम समारोह के आयोजन की शुरुआत 29 नवम्बर 2026 को 11 बजे होगी। इस समारोह में मैग्सैसे पुरुस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डा० संदीप पाण्डेय, बंकरमैन के नाम से विख्यात विशिष्ठ सेवा मैडल से सम्मानित रिटायर्ड मेजर जनरल व कार्बन कैप्चर तकनीक के जनक डा० श्री पाल, दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर श्री अजय चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक उ० प्र० श्री नवनीत सिकेरा, श्री इलामारन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा, मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिनिधि आई.पी.एस श्री उपेन्द्र बघेल, श्री हरनाथ सिंह यादव, पूर्व सांसद ( राज्य सभा), श्री अशरफ हुसैन, शिक्षाविद एवं पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका, परिषद,एटा, श्री राजेश यादव आई.ए.एस, रेलवे के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रहे श्री कुंवर पाल सिंह वर्मा, श्री संजय यादव, पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं निदेशक सी मैट, डा० भूपेंद्र शंकर, पूर्व प्राचार्य, जे.एल.एन.पी.जी.कालेज, एटा, डा० अरुण कुमार गुप्त, पूर्व प्राचार्य, एस.एन.मेडीकल कालेज, आगरा, डा० निर्मल कुमार जैन, श्री गिरीश कोहली, प्रमुख उद्योगपति, डा० अरुण गौड, डा० रमाकांत यादव, प्रमुख, न्यूरोलाजी डिपार्टमेंट, यू.पी.रूरल इंस्टीट्यूट आफ मेडीकल साइंस एण्ड रिसर्च, सैफई, डा० आशा अग्रवाल, श्री राजेश कुमार, प्रिंसीपल जनरल मैनेजर,वी.एस.एन.एल,लखनऊ, डा० हरेन्द्र यादव, वाइस प्रेसीडेंट, आई ए पी एम/ प्रिंसीपल मेडीकल कालेज, सुल्तानपुर, श्री विमल प्रकाश दुबे,महा प्रबंधक, सिडबी, लखनऊ, श्री राजेश यादव, ए आर एम, आगरा; श्री राजीव कुमार गुप्ता,वाइस प्रेसीडेंट एण्ड सी.ई.ओ.रिलायंस जियो; श्री प्रजापालन वर्मा, पूर्व विधायक, श्री अजय यादव, पूर्व विधायक, श्री शिवकांत यादव, उद्योगपति एवं समाजसेवी ; शिक्षाविद प्रो० कवि वार्ष्णेय एवं प्रो० जसकरण सिंह, श्री प्रताप भानु सिंह, वरिष्ठ सलाहकार, इंडियन रेलवे; प्रो० राम स्वरूप, पूर्व विभागाध्यक्ष, भौतिक विज्ञान विभाग, धर्म समाज कालेज, अलीगढ;श्री प्रमोद गुप्त, जिलाध्यक्ष, भाजपा,एटा; श्री राहुल गुप्त, एडवोकेट एवं प्रबंधक, गंजडुंडवारा पी.जी.कालेज ; श्री राजवीर सिंह, ए.डी.जे,बदायूं ; अंतर्राष्टीय एथलीट श्री अनुज यादव ; डा० सुभाष यादव, एस.एन.मेडीकल कालेज आगरा,; श्री यशपाल सिंह यादव, सी.ओ.;श्री अखिलेश मिश्रा,डिप्टी जनरल मैनेजर, वी.एस.एन.एल, आगरा; डा० सतेन्द्र तोमर ; डा० अखिलेश सोलंकी,: श्री चंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, ; श्री देवेन्द्र सिंह यादव ‘बंटी’, ब्लाक प्रमुख सिकंदराराऊ एवं अध्यक्ष, जिला फुटबाल संघ, एटा,श्री पुरुषोत्तम दास, खाद्य एवं रसद अधिकारी, बरेली, श्री सच्चिदानंद भास्कर, अधीक्षण अभियंता, जवाहर तापीय परियोजना,मलावन, श्री मदन राजपूत, राज्य पुरस्कृत शिक्षक आदि विशिष्ठ व्यक्तियों व लगभग 500 पुरातन छात्रों की समागम में भाग लेने की स्वीकृति आ चुकी है और अन्य लोगों की स्वीकृति आने का क्रम अभीतक जारी है।

 

पुस्तक महोत्सव के समापन दिवस 30 नवम्बर 2026 को पांच दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान समारोह के उपरांत सांय 5 बजे डा० रामसिंह फाउंडेशन और स्व० बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति के तत्वावधान में पुस्तक महोत्सव पंडाल मे भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें प्रख्यात गायक श्री अनिरुद्ध पाण्डेय के नेतृत्व में भजन कार्यक्रम संपन्न होगा। पुस्तक महोत्सव के इन पांच दिनों में रंगोली,मेंहदी, पोस्टर, संगीत, गायन, वादन, वाद-विवाद प्रतियोगितायें व गांधी के सत्याग्रह की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी आयोजित की जायेंगी। इसके अलावा कवि सम्मलेन, साधनहीन निराश्रित बच्चों को पुस्तक वितरण व हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले कालेज के छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद एटा के अलावा समीपस्थ जिलों के शासकीय व अर्धशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों सहित हजारों छात्र/छात्राएं पुस्तक महोत्सव का अवलोकन करेंगे ।

 

पुस्तक महोत्सव, कालेज जीर्णोद्धार समिति एवं पुरातन छात्र समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत, अध्यक्ष ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ए आर एम संजीव यादव, कालेज प्रधानाचार्य सुभाष सिंह चाहर, पूर्व प्रधानाचार्य रामवीर सिंह यादव, उपाध्यक्ष डा० अरुण गौड,सचिव एवं कोच उ०प्र० सिविल सर्विसेज फुटबाल टीम अनूप द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र पाल सिंह, सह संयोजक डा० सुधीर गुप्ता, प्रधानाचार्य, एम.जी.एम.इंटर कालेज, मारहरा एवं नरेन्द्र सिंह यादव, ए.डी.ओ.पंचायत, जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख सिकंदराराऊ देवेन्द्र चौधरी ‘बंटी’, सचिव राजीव यादव, संयुक्त सचिव मनीष दुबे एवं सुशील यादव प्रधान, कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित समिति सदस्यों ने इस पांच दिवसीय पुस्तक महोत्सव में समस्त पुस्तक प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अपने इष्ट-मित्रों व परिवार सहित आकर जिले का गौरव बढ़ावें।

प्रस्तुति : सद्दीक अहमद

Leave a Comment