*जनपद की प्रमुख परियोजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ हों पूर्ण : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली*
*केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिले लाभ, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही*
एटा, 24 सितंबर।
जिलाधिकारी एम अरुन्मोली ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित प्रमुख निर्माण परियोजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दशा में कोई भी परियोजना अपने निर्धारित शेड्यूल से विलंबित नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को अतिरिक्त गति प्रदान करें तथा उन्हें समयबद्ध रूप से धरातल पर पूर्ण कराएं।
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं और इन क्षेत्रों में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि विकासखंड एवं तहसील स्तर पर किसी भी प्रकार का प्रकरण लंबित न रहे, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने उन विभागों को, जिनमें अपेक्षित सुधार की आवश्यकता है, समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में निरंतर सुधार बनाए रखा जाए तथा सभी अधिकारी समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करें, जिससे जनपद की प्रगति एवं रैंकिंग किसी भी दशा में प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाई जाए तथा किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, एडीएम प्रशासन अजय नारायण सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डीडीओ सुनील कुमार, लीड बैंक मैनेजर सौरभ वर्मा,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆
















