WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कांग्रेस नेताओं ने धरनास्थल पहुंचकर किसानों को दिया समर्थन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

श्यौराई में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 178वें दिन भी जारी, सर्किल रेट 28 से 67 लाख करने की मांग

 

कांग्रेस नेताओं ने धरनास्थल पहुंचकर किसानों को दिया समर्थन

 

एटा, किसान संघर्ष समिति एटा/कासगंज के आह्वान पर ग्राम श्यौराई में किसानों द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 178वें दिन भी जारी रहा। किसानों की मांग है कि उनकी भूमि का अधिग्रहण रोका जाए तथा अधिग्रहण होने वाली भूमि का सर्किल रेट 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 67 लाख रुपये किया जाए।

किसानों का कहना है कि उनकी भूमि उपजाऊ है और उस पर तीन-चार फसलें उगाई जाती हैं, इसलिए मौजूदा सर्किल रेट न्यायसंगत नहीं है। किसानों की इस जायज मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है।

आज के धरने में कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर किसानों का समर्थन किया। इस अवसर पर श्री सोहन लाल वर्मा, जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, एटा; श्री प्रियांशु राजपूत, पूर्व जिला सचिव, कांग्रेस एटा; तथा श्री धर्मेंद्र लोधी, पूर्व जिला सचिव, कांग्रेस एटा उपस्थित रहे।

इस मौके पर ठाकुर अनिल सोलंकी, पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी एटा एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेता।

Leave a Comment