*ताजमहल में बंदरों के आतंक पर सपा का हल्ला बोल: अखिलेश यादव के पोस्ट के बाद ASI कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, पर्यटकों की सुरक्षा की मांग*
आगरा:विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल परिसर और उसके आसपास बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता एक्शन में आ गए और सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भारी संख्या में एएसआई कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कार्यालय परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी तीखी आपत्ति दर्ज कराई और ताजमहल में लगातार गंभीर रूप ले रही बंदरों की समस्या से अवगत कराया।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि देश-विदेश से लाखों पर्यटक मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने आते हैं, लेकिन यहां आए दिन बंदर पर्यटकों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। बंदरों के आतंक से न केवल पर्यटकों की जान-माल को खतरा पैदा हो गया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा और देश की छवि भी धूमिल हो रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी इस संवेदनशील मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं।कार्यकर्ताओं ने एएसआई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि:
*ताजमहल और उसके आसपास बंदरों के आतंक पर लगाम लगाने के लिए तत्काल ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।*
*देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए परिसर में सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाए।*
*प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीमें तैनात कर पर्यटकों को सुरक्षित माहौल दिया जाए।
सपा नेत्री ममता टपलू ने चेतावनी दी कि यदि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जल्द कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई, तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पार्टी के कई वरिष्ठ राहुल चतुर्वेदी, श्याम भोजवानी, अमीर सिंह फौजदार, राहुल चौधरी,संतोष पाल,रजा अहमद, रिंकू दीक्षित ,चौ वेद प्रकाश,मनोज माहौर,अमित गुप्ता,अरशद खान, संजय अग्रवाल,जितेश रावत, शिवशंकर राठौर, मुन्ना खान, सुभाष कुशवाह, रामदास नेताजी,पवन यादव,पप्पू लोधी, आसिफ खान, अविनाश राठौर,इरफ़ान अल्वी, पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे, संचालक राहुल चौधरी ने किया














