Search
Close this search box.

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गिरिडीह के विभिन्न पूजा पंडालों में खुला मां का पट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल (गिरिडीह)

  • सुरो सुंदरी इंस्टिच्यूट के पंडाल का सदर विधायक व डॉ मीता साव ने किया उद्घाटन
  • वार्ड पार्षद नीलम झा व समाजसेवी अजय झा ने वार्ड के परिवार स्वरूप जनता के संपूर्ण कल्याण हेतु की पूजा अर्चना

गिरिडीह:- शारदीय नवरात्र के सप्तमी पूजा के साथ ही बुधवार को गिरिडीह में भी सभी पूजा पंडाल और मंडप में स्थापित मां दुर्गे का पट खुल गया। जिसके बाद माता के दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बेलभरनी की पूजा की और पूरे विधि विधान के साथ प्रतिमा का पट भक्तों के लिया खोला गया। मां शक्ति के सांतवें स्वरूप मां कालरात्रि की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई। वार्ड पार्षद नीलम झा व समाजसेवी अजय झा ने वार्ड के परिवार स्वरूप जनता के संपूर्ण कल्याण हेतु की पूजा अर्चना। हालांकि शहर के गांधी चौक स्थित श्रीश्री आदि दुर्गा मंडप, छोटकी काली मंडा सहित कई दुर्गा मंडपों में बुधवार को बिल्भरणी पूजन किया गया और गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ सप्तमी पूजन किया जायेंगा।

इधर बुधवार की शाम को एकाडेमी स्थित सुरो सुंदरी इंस्टिच्यूट द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव के भव्य पंडाल का विधिवत् उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य सोनू, टफकॉन टीएमटी के निदेशक अभिषेक साव व डॉक्टर मीता साव ने संयुक्त रूप से दीप प्ररजवलित कर व फीता काटकर किया। इसके साथ ही ढोल बाजे पंडाल में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए मां का पट खोला गया। मौके पर आयोजन समिति के पंकज कुमार ताह, डॉक्टर तारकनाथ देव, दुलाल चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन