WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ऑपरेशन शुद्धि’: चोपन पुलिस व SOG की संयुक्त कार्रवाई में 50 लाख का गांजा बरामद, ब्रेजा कार सहित 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत थाना चोपन पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब ₹50 लाख) और तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार (अनुमानित कीमत करीब ₹12 लाख) समेत कुल ₹62 लाख की संपत्ति बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
घेराबंदी कर ओबरा सर्विस लेन के पास पकड़ा गया वाहन
सोमवार (21 सितंबर) को चोपन पुलिस प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एसओजी से इनपुट मिला कि हाथीनाला टोल प्लाजा से संदिग्ध ब्रेजा कार (क्रमांक CG 14 MV 9648) डाला व रॉबर्ट्सगंज की ओर बढ़ रही है।
अलर्ट हुई पुलिस टीम ने बग्घानाला पुल व डाला क्षेत्र में जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध वाहन ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर पहुंचा, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शाम करीब 4:25 बजे उसे रोक लिया। कार में सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, तो सीटों के बीच खाली स्थान और डिग्गी में रखे 4 बोरों के अंदर 93 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
ओडिशा से लाकर मीरजापुर में खपाने की थी तैयारी
पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया कि यह खेप ओडिशा से मंगवाकर छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में कार में लोड कराई गई थी। इसे सोनभद्र के रास्ते जनपद मीरजापुर के नवढ़िया (थाना संतनगर) निवासी एक व्यक्ति को डिलीवर किया जाना था।
तस्करी का पूरा सौदा ऑनलाइन और फोन के जरिए तय हुआ था। खरीदार ने फोन-पे (PhonePe) के जरिए अलग-अलग किस्तों में एडवांस रकम भेजी थी। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर सिंडिकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क और सरगना की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
मुकुन्द यादव (24 वर्ष) पुत्र सकेलन यादव, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
रोहित सिदार (23 वर्ष) पुत्र घनश्याम सिदार, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
आशीष मौर्या (19 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम महुगढ़, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)।
बरामदगी का ब्योरा
अवैध गांजा: 1 क्विंटल 340 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹50 लाख)
वाहन: मारुति सुजुकी ब्रेजा कार संख्या CG 14 MV 9648 (अनुमानित कीमत ₹12 लाख)
अन्य: 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन एवं ₹1,210 नकद
कुल जब्ती मूल्य: लगभग ₹62 लाख
थाना चोपन में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 370/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया है, जबकि वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम
सफलता हासिल करने वाली टीम में चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद, हे0का0 अजय कुमार यादव, का0 मन्टु सिंह व का0 घनश्याम यादव शामिल रहे।
वहीं एसओजी टीम से प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, हे0का0 मनीष सिंह, का0 अजीत कुमार व का0 रितेश पटेल की अहम भूमिका रही।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment