फोटो परिचय-प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिला अध्यक्ष मनीष जिंदल का सम्मान सम्मान करते डीआईजी शैलेश पांडे एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर
प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष मनीष जिन्दल को आगरा में मिला सम्मान
-आगरा में सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत मन्नत फाउंडेशन ने आयोजित किया नारी शक्ति काव्य उत्सव
मथुरा।विकसित भारत के स्वप्नद्रष्टा, राष्ट्र के नवनिर्माणकर्ता, यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत मन्नत फाउंडेशन द्वारा होटल डबल ट्री बाय हिल्टन, आगरा में नारी शक्ति काव्य उत्सव (द्वितीय) का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मानित करना एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में कवियों ने नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण पर ओजस्वी काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष श्री मनीष जिंदल को सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि डीआईजी श्री शैलेश पांडे, बॉलीवुड अभिनेत्री सुश्री ईशा कोप्पिकर एवं मन्नत फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री गौरव धवन द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टोल किंग कुलदीप ठाकुर, विवेक जिंदल, नीरज कुमार, मनोज प्रताप, पवन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कृष्ण जिंदल सहित शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में मन्नत फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव धवन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
















