Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन का विस्तार प्रारंभ, धर्मेंद्र कुमार शिवहरे को भारतीय मीडिया फाउंडेशन डिजिटल मीडिया सेल उत्तर प्रदेश का बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर- BMF NEWS NETWORK)
नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के सर्व सम्मति से संगठन का प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की जा रही है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं संगठन निर्वाचन अधिकारी एके बिंदुसार जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के साधारण सभा के सभापति एवं राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं साधारण सभा के उप सभापति एवं जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैंन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ जी के सहमति से ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के संगठन को एक नया स्वरूप दिया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन डिजिटल मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र कुमार शिवहरे को नियुक्त किया गया है।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा अब्दुल करीम खान एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कनौजिया ने कहा कि संगठन अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से संगठन में काफी बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय मुख्य सचिव कमलेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र हरियाणा एवं छत्तीसगढ़ में प्रदेश कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश नेतृत्व के नामों की घोषणा के उपरांत अब विभागीय प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष पदों पर मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति का कार्य प्रारंभ हो गया हैं जिन साथियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है उन्हें पूरी तरीके से अनुशासन में रहकर कार्य करना होगा।
भारतीय मीडिया फंक्शन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ह्रदय बहादुर सिंह ने कहां कि सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की जाएगी और उन्हें अब कार्य सौंपा जाएगा ताकि वह संगठन को अपने जिले में मजबूत कर सके।

केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारी अपने पदभार को ग्रहण करते हुए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें
उन्होंने बताया कि 15 दिनों पर अब सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग की जाएगी। जहां भी राष्ट्रीय कोर कमेटी की आवश्यकता होगी हम लोग निरंतर आपके बीच में चलने का भी कार्य करेंगे।
कमेटी में सभी निर्वाचित होने वाले मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के चयन पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केन्द्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय जी,केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंयक उपाध्याय जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें