WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन मनाया उत्तम आर्जव धर्म, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन मनाया उत्तम आर्जव धर्म*

Oplus_131072

 

 

आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सेठ श्री किशन बिहारी लाल जैन धर्मशाला में चल रहे दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रातःकाल धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजन एवं धार्मिक विधान में भाग लिया।पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म के स्वरूप को समझते हुए जीवन में सरलता, सहजता और निष्कपटता अपनाने का संदेश ग्रहण किया। मंदिर परिसर भक्ति एवं धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा।श्रद्धालुओं ने भजन एवं धार्मिक स्तुतियों के साथ भगवान की आराधना की।दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन रात्रि में श्रीजी की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए|जिसमें समाज के श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और सभी ने धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, व्यवस्थापक, समाज के गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।दशलक्षण महापर्व के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा|मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म मनाया जाएगा|इस अवसर पर सुभाष जैन,नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद,वीरेंद्र कुमार जैन,जितेंद्र जैन,रीतेश जैन,धर्मेश जैन,सुशीला जैन,शशि जैन, अल्पना जैन समस्त पुजारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment