WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुष्टाहार प्लांट की निगरानी कड़ी, अतिरिक्त सहायक नामित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पुष्टाहार प्लांट की निगरानी कड़ी, अतिरिक्त सहायक नामित*

Oplus_131072

 

*18 दिन के उत्पादन में 1.37 लाख रुपये मेंटेनेंस खर्च पर उठे सवाल, 21 से 26 सितंबर तक होगी जांच*

 

 

बरौली अहीर । श्यामों मोड़ स्थित पुष्टाहार उत्पादन इकाई मैसर्स पहल प्रेरणा माइक्रो एंटरप्राइजेज की वित्तीय और प्रशासनिक निगरानी अब और कड़ी होगी। इकाई में खर्च और अभिलेखों की निगरानी के लिए बीएमएम नोडल एवं एमएफएफआई दामोदर शर्मा को अतिरिक्त सहायक नामित किया गया है। उपायुक्त स्व-रोजगार प्रेम चंद ने अग्रिम आदेशों तक उनके नामांकन का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, इकाई के ऑफिस बेअर्स का निर्धारित प्रावधानों के तहत नियमित रोटेशन किया जाना था, लेकिन अब तक परिवर्तन नहीं किया गया। मुख्यालय के निर्देशों के बाद भी प्रक्रिया लंबित रहने पर इस पर निगरानी बढ़ाई गई है। इकाईवार लाभ-हानि के परीक्षण में मार्च 2026 में महज 18 दिन उत्पादन के दौरान मशीनरी मरम्मत एवं अनुरक्षण मद में 1,37,939 रुपये का खर्च दर्ज मिला। अपेक्षित सीमा की तुलना में अधिक खर्च को देखते हुए इसकी समीक्षा और अनुश्रवण के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, राज्य नियोजन संस्थान, नियोजन विभाग की टीम 21 से 26 सितंबर तक आगरा के क्षेत्रीय भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान प्लांट की भौतिक व वित्तीय प्रगति, लेखा-अभिलेख और योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी। दामोदर शर्मा को सभी खर्चों का परीक्षण, अभिलेख अद्यतन रखने, अनावश्यक व्यय की रोकथाम और किसी भी असामान्य खर्च की सूचना तत्काल डीएमएमयू को देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अब तक प्लांट की जिम्मेदारी बीएमएम बरौली अहीर मोनिका कुशवाह देख रही थी।

Leave a Comment