*‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बुढ़ान सैयद विद्यालय के बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा*

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद, नगर क्षेत्र आगरा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजीव वर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ मनाते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित एवं स्वच्छ भारत के सपने को जीवंत रूप प्रदान किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं में ऐसे भारत की तस्वीर प्रस्तुत की, जो स्वच्छ, सुंदर, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं विकसित हो। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने विकसित भारत एवं स्वच्छ भारत की परिकल्पना को अपनी चित्रकला के माध्यम से बेहद सुंदर एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अर्जुन नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष जय सिंह सरदार, मंडल महामंत्री मनीष ठाकुर तथा युवा मोर्चा महामंत्री अनुराग शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा श्रेष्ठ पांच बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्वच्छ भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में बच्चों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कल्पना, मुकेश सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और विकसित भारत के सपने को साकार करने की भावना विकसित करना रहा।
















