*जनपद एटा*
*अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह द्वारा पुलिस लाइंस स्थित सम्मेलन कक्ष में माननीय न्यायालय में चलने वाले केसों की बेहतर पैरवी एवं सुनवाई से संबंधित अन्य न्यायिक कार्यों के निष्पादन एवं जनपदीय टॉप –10 अपराधियों के अभियोगों की गुणवत्तापरक पैरवी करने के दृष्टिगत जनपद के समस्त कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मुहर्रिर तथा मॉनिटिरिंग सेल, समन सेल की गोष्ठी आयोजित कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
⏩*सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।*
➡️*गोष्ठी में जनपद के समस्त थानों के कोर्ट पैरोकार, कोर्ट मुहर्रिर, मॉनिटरिंग सेल, समन सेल तथा अभियोजन शाखा से संबंधित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।*
➡️*गोष्ठी के मुख्य बिंदु -*
1. माननीय न्यायालय में चल रहे केसों में प्रभावी एवं गुणवत्तापरक पैरवी सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
2. समन, वारंट व नोटिसों का शत-प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराने हेतु समन सेल को निर्देशित किया गया।
3. जनपदीय टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोगों में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कर सजा दिलाने हेतु विशेष रणनीति पर जोर दिया गया।
4. मॉनिटरिंग सेल को प्रत्येक केस की प्रगति की नियमित समीक्षा कर चार्ट तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. न्यायालय में साक्ष्य व पत्रावलियों को समय से प्रस्तुत करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने हेतु सख्त हिदायत दी गयी।
6. ऑपरेशन कन्विक्शन व माननीय न्यायालय के एक्शन प्लान के संबंध में सभी कोर्ट पैरोकारों को विस्तार से अवगत कराया गया। चिन्हित जघन्य अपराधों में शीघ्रातिशीघ्र साक्ष्य पूर्ण कर अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु कार्ययोजना बतायी गयी।
*साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*
















