एटा ब्रेकिंग……
रक्षाबंधन पर एटा में बड़ा सड़क हादसा
एटा-शिकोहाबाद रोड पर ऑटो और अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय सीओ नीतिश गर्ग कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पवार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
हादसे में 10 लोग घायल, सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती।
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ।
ऑटो एटा की ओर जा रहा था, जबकि अर्टिगा शिकोहाबाद की तरफ से आ रही थी।
ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला थाना रिजोर क्षेत्र, एटा-शिकोहाबाद रोड का बताया जा रहा है।













