*जनपद एटा*
*रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक चेकिंग अभियान*
*चैकिंग अभियान के दौरान थाना पिलुआ एवं थाना सकीट पुलिस द्वारा कुल 14 लोगों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग एवं गश्त की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए आवश्यक पूछताछ की गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई।
महिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस टीमों द्वारा अराजक तत्वों एवं मनचलों पर विशेष निगरानी रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ अथवा छींटाकशी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
जनपदीय पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद पुलिस द्वारा त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रभावी गश्त एवं चेकिंग की जा रही है।













