झांसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के झाॅसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के पद पर स्थानांतरण के बाद 27 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार का किया स्वागत।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, नवागंतुक एसएसपी श्री विकास कुमार, उपाध्याय जेडीए, एसीईओ बीडा, सीडीओ,अपर जिलाधिकारी, सीओ, पीडीआरडीए डीपीओ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों और नेतृत्व की सराहना की! समारोह के दौरान डीएम श्री गौरांग राठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील व्यवहार और कार्यशैली को याद किया, उन्होंने चलाए गए विशेष अभियान की भी प्रशंसा की।













