WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारी पुलिस बल सहित की गयी मोटरसाइकिल/पुलिस मोबाइल वाहन पैट्रोलिंग, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

*एटा- रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना मलावन व थाना सकीट पुलिस फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा मलावन व कस्बा सकीट क्षेत्रान्तर्गत आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित की गयी मोटरसाइकिल/पुलिस मोबाइल वाहन पैट्रोलिंग।*

 

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना मलावन व थाना सकीट पुलिस फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा मलावन व कस्बा सकीट क्षेत्रान्तर्गत करीब 20 किमी0 आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित मोटरसाइकिल/पुलिस मोबाइल वाहन पैट्रोलिंग की गयी।

समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा मोटरसाइकिल/पुलिस मोबाइल वाहन से विभिन्न क्षेत्रों, मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी की जा रही है। मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग/पुलिस मोबाइल वाहन का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, पुलिस की त्वरित पहुंच, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

*जनपद एटा पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।*

Leave a Comment