यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये 02 आरोपी आकाश व ललित से हुई पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार, रिपोर्ट नितिन तिवारी

जनपद- हाथरस* *एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये 02 आरोपी आकाश व ललित से हुई पुलिस मुठभेड़

Oplus_131072
Oplus_131072

के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनो आरोपियो के पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार , कब्जे से 01 मोटरसाईकिल , 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद ।* ‼️

 

*दिनांक-09.04.2026 को उक्त घटना में शामिल 01 अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी को थाना सहपऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा आज दिनांक-10.04.2026 को प्रकाश में आये 02 अन्य आरोपी रुद्द पाठक व वंश पुलिस मुठभेड़ में घालय/गिरफ्तार किये जा चुके है तथा 02 आरोपी कार्तिक व छोटू उर्फ निशाद को गिरफ्तार किया गया है। अब तक उक्त घटना में कुल 07 आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है।*

 

अवगत कराना है कि दिनांक 07.04.2026 को वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 श्री रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस का उसका मकान हडपने की नियत से दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.04.2026 को अभियोग मे प्रकाश मे आये मे अभियुक्त शुभम उर्फ माइटी पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी दिल्ली बाला चौक थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी।

 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा अभियोग में नामजद आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिनांक को 08.04.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक-10.04.2026 को थाना कोतवाली हाथरस पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 07.04.2026 को यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये 02 आरोपी अलीगढ से सासनी आ रहे है । जिसके क्रम में एक टीम थाना सासनी बार्डर तथा एक टीम वनचेतना व एक टीम शक्ति वन के सामने चैकिंग कर रहे थे । तभी शक्ति वन के पास चैकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनो आरोपी हनुमान चौकी से निकलते हुये आ रहे है। जिनको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो बदमाशो ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल शक्ति वन की तरफ भगा ली, बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी ।

 

जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज दिनांक 10.04.2026 को एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त 02 आरोपी रुद्द पाठक व वंश दीक्षित उपरोक्त के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये है । जिनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस व एक बुलट मोटर साईकिल बरामद हुई थी ।

 

उक्त घटना में शामिल अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमो द्वारा लगातार सम्भावित प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम आज दिनांक 10.04.2026 की सांय एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में 02 अन्य आरोपी कच्चे रास्ते रास्ते कही भागने की फिराक में है । पुलिस टीमो द्वारा आरोपियो की घेराबंदी की गई, जिसके उपरान्त आरोपियो द्वारा अपने को घिरते देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी गई । पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबीं फायरिंग की गई । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज दिनांक 10.04.2026 को एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की पियूरा बम्बा के पास तामसी को जाने वाले रास्ते के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त 02 आरोपी आकाश व ललित उपरोक्त के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये है । जिनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस व एक बुलट मोटर साईकिल बरामद हुई थी ।

 

*घायल/गिरफ्तार आरोपीगण के नाम व पता* –

1.आकाश पुत्र वीर सिंह उर्फ प्रवेश निवासी सोखना थाना हाथरस गेट (घायल)

2.ललित पुत्र अशोक कुमा सिंह निवासी दादनपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस । (घायल)

 

*बरामदगी का विवरण*-

1- 02 अवैध तमंचा 315 बोर ।

2- 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

3- 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

4- 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर

 

*अनावरित अभियोग* —

मु0अ0सं0 60/26 धारा 103(1), 238 व 61(2) बीएनएस थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त आकाश उपरोक्त*-

1. मु0अ0स0 24/2024 धारा 323,504,506 थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

2. मु0अ0स0 315/2025 धारा 115(2),351(3)352 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

3. मु0अ0स0 398/2025 धारा 115(2), 352 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

4. मु0अ0स0 396/2022 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस

5. मु0अ0स0 131/2022 धारा 25/27 व 307,452,504,506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

6. मु0अ0स0 79/2024 धारा 323/336/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

7. मु0अ0स0 203/2024 धारा 279/337/338/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

8. मु0अ0स0 203/2024 धारा 25/3 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

9. मु0अ0स0 321/2024 धारा 115(2),351(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

10. मु0अ0स0 558/2024 धारा 121(1),132,191(2),191(3)221,324(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

11. मु0अ0स0 455/2025 धारा 115(2),117(2)191(2),324(4)333,351(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम*–

1. थाना प्रभारी श्री मयंक चौधरी मय टीम थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।

2. प्रभारी एसओजी टीम श्री धीरज गौतम मय एसओजी टीम जनपद हाथरस ।

 

*MEDIA CELL HATHRAS*

Leave a Comment