*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BFM न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*
*थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर*
*दिनांक – 11.04.2026*
*“श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित नगर व उप जिलाधिकारी सदर द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कांट पर थाना दिवस के अवसर पर जनसुनवाई, समस्याओं का प्रभावी निस्तारण।”*
आज दिनांक 11.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में थाना कांट पर थाना दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं उप जिलाधिकारी सदर द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ उपस्थित रहकर जनसुनवाई की गई। थाना दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों द्वारा अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक मामले एवं अन्य स्थानीय शिकायतें शामिल रहीं। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत प्राप्त हुई। शेष प्रकरणों के संबंध में निर्देशित किया गया कि उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किया। थाना दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।







