फर्जी कानून की डिग्री पर अब शिकंजा!
इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उत्तर प्रदेश में फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत कर रहे 12 अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किया गया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव की शिकायत पर पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित अधिवक्ता गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, गोरखपुर, मथुरा और गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
यह मामला सिर्फ फर्जी डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि कानूनी पेशे की विश्वसनीयता और न्याय व्यवस्था में प्रमाणिकता से जुड़ा गंभीर विषय है।
👉 आप इस कार्रवाई को लेकर क्या सोचते हैं?
क्या फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए?








