रविदास जी की पवित्र जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से आई ‘पावन कलश रथ यात्रा’ का आज ककरावली मंडल में हुआ भव्य स्वागत
एटा ! संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती वर्ष के शुभ उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पूज्य गुरुदेव रविदास जी की पवित्र जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से आई ‘पावन कलश रथ यात्रा’ का आज ककरावली मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत भव्य, उत्साहपूर्ण एवं भावपूर्ण स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित समरसता कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा:
“संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, बंधुत्व, करुणा और ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का मार्गदर्शक दीपस्तंभ है। उनका कालजयी विचार ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी हम सभी को मन की शुद्धता, आचरण की पवित्रता और निस्वार्थ समाज सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। भाजपा संत रविदास जी के दिखाए समानता और समरसता के मार्ग पर चलने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
श्री गुप्ता ने आगे कहा:
“सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से लाया गया यह कलश केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि समाज से भेदभाव मिटाकर बंधुत्व की भावना जगाने का एक संकल्प है। इस पावन अवसर पर मैं यात्रा में उपस्थित सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं अपार संख्या में पधारे गुरुभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और साधुवाद दे�









