2 अगस्त को सिंधु भवन में होगा विशाल रक्तदान शिविर व सजेगा सेवा का महाकुंभ, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*”एक बूंद… एक जिंदगी” विशाल रक्तदान शिविर की प्रेस वार्ता का आयोजन,2 अगस्त को सिंधु भवन में होगा विशाल रक्तदान शिविर व सजेगा सेवा का महाकुंभ*

 

आगरा, 31 जुलाई 2026

पूज्य सिंधी पंचायत, कमला नगर, आगरा एवं जय झूलेलाल सेवा संगठन परिवार, कमला नगर, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “एक बूंद… एक जिंदगी” विशाल रक्तदान शिविर से पूर्व आज, 31 जुलाई को सिंधु भवन, कमला नगर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से आगामी 2 अगस्त को होने वाले शिविर की रूपरेखा, उद्देश्य और समाज के प्रति इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दादा रोचीराम नागरानी ,आनंद कुमार मनवाणी, परमानन्द अतवानी ,रमेश कल्याणी ,लक्ष्मण रामत्री , जय किशन बुधरानी, मोंटू करीरा, महेश नारायणी, दीपक अतवानी, राजीव नागरानी, शेरू साधवानी ,लकी सावलानी, कैलाश नाथवानी चंद्रप्रकाश विशनानी, सुनील मखीजा, बाबू भाई दयानी,गुरमुख वयानी,तरूण लालवानी,नितिन सुखेजा ,अशोक मुलानी,पंकज सुखेजा,जतिन,सोववानी,किशोर करमचंदानी, राजकुमार जापरा,नीरज भोजवानी,दयालदास,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment