WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर जाने से रोके जाने पर आगरा में सियासी घमासान, सपाइयों का जोरदार हंगामा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर जाने से रोके जाने पर आगरा में सियासी घमासान, सपाइयों का जोरदार हंगामा*

 

 

आगरा:दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगरा में ही पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और सरकार-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी देखने को मिली। घटनाक्रम के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेता शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर के लिए रवाना हो रहे थे, तभी पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। रोके जाने वाले प्रमुख नेताओं में महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा और जिला उपाध्यक्ष सनी छाबड़ा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या और विपक्ष की आवाज को दबाने का कुचक्र करार दिया है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार हर नागरिक को प्राप्त है, लेकिन सरकार पुलिस बल के माध्यम से तानाशाही रवैया अपना रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन का तर्क है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाया गया था। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना के बाद आगरा के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर भारी सियासी गरमाहट बढ़ गई है।

Leave a Comment