Search
Close this search box.

करो योग, रहो सदा निरोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

एटा। संत निरंकारी मिशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी भक्तों ने जी टी रोड स्थित शहीद पार्क में यश योग सेवा समति के प्रशिक्षकों द्वारा योग शिविर का आयोजन निरंकारी सेवादल यूनिट नo 526 ब्रांच एटा के सेवादल अधिकारी प्रेम चंद्र के नेतृत्व में सभी सेवादारों एवम् निरंकारी भक्तों ने योग से निरोग रहने की शिक्षा प्राप्त की। योग ही वो प्राचीन पद्धति है जिसके द्वारा मानव अपने शरीर को निरोगी और बलवान बना सकता है। संसार के समस्त सुखों में प्रथम सुख निरोगी काया ही है।

मीडिया सहायक अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 से निरंतर संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा योग दिवस शिविरों का अयोजन करता आ रहा है। जिसके द्वारा मानव शारीरिक और मानसिक सुखों का आनंद प्राप्त तो कर ही रहा है वही दूसरी ओर सतगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज आज समस्त संसार को आध्यात्मिक जागृति द्वारा आत्मिक सुख का भी आनंद प्रदान कर रही है। आओ हम सब मानवता के पथप्रदर्शक बन कर जहा योग द्वारा शारीरिक कष्टों को दूर करें वही आत्मिक जागृति द्वारा मानव जीवन को भी सफल बनाए।

Leave a Comment

और पढ़ें