WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में लापता पालतू तोते ‘माऊ’ की तलाश जारी: परिवार ने इनाम की राशि 50 हजार रुपये घोषित की, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में लापता पालतू तोते ‘माऊ’ की तलाश जारी: परिवार ने इनाम की राशि 50 हजार रुपये घोषित की*

 

आगरा। शहर के लोहामंडी रोड स्थित श्रीकांहा रेजीडेंसी के निवासी और आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का लाडला सदस्य, डेढ़ वर्षीय पालतू तोता ‘माऊ’, गत 13 जुलाई की शाम से लापता है। माऊ की तलाश में परिवार ने अब 50,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें माऊ 15 मार्च 2025 को एक पेड़ से गिरा हुआ मिला था। उस समय वह बहुत छोटा था और परिवार ने उसे एक बच्चे की तरह अपने मुंह से खाना खिलाकर पाला। पिछले डेढ़ साल में माऊ केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का मुख्य सदस्य बन गया था। वह घर के सदस्यों को उनके नाम से पुकारता था और सुनील जी के कंधे पर बैठकर उनके साथ कार में सफर भी करता था।

*बिछड़ने से घर में पसरा मातम*

माऊ के लापता होने के बाद से सुनील कुमार सिंह के बच्चों, निक्की और श्रृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी श्रृष्टि ने सदमे के कारण खाना-पीना तक छोड़ दिया है। परिवार पिछले पांच दिनों से दिन-रात उसे शहर के हर कोने में ढूंढ रहा है। सुनील जी खुद सुबह 4 बजे उठकर माऊ की तलाश में निकल जाते हैं।

*पहचान के लिए विशेष निशान*

माऊ की पहचान के लिए विशेष विवरण दिए गए हैं:

मुख्य पहचान: तोते की चोंच और पंखों पर काले रंग के स्पष्ट धब्बे हैं।

स्वभाव: वह इंसानों के साथ घुल-मिल जाता है और नाम लेकर पुकारता है।

*आम जनता से अपील*

सुनील कुमार सिंह ने आगरा वासियों से भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी ‘माऊ’ के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत उनसे संपर्क करें। उसे ढूंढकर लाने वाले को 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Leave a Comment