WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चलती रोडवेज बस में यात्री की मौत, दिल्ली से दवा लेकर लौट रहे थे घर; पोस्टमार्टम गेट के सामने रुकी बस में अचेत मिले, रिपोर्ट विनय यादव 

एटा में चलती रोडवेज बस में यात्री की मौ$त, दिल्ली से दवा लेकर लौट रहे थे घर; पोस्टमार्टम गेट के सामने रुकी बस में अचेत मिले

 

एटा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक चलती रोडवेज बस में सफर कर रहे 55 वर्षीय यात्री की मौ$त हो गई। नोएडा डिपो की यह बस जब जीटी रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस गेट के सामने रुकी, तब परिचालक को यात्री के अचेत होने की जानकारी हुई। आनन-फानन में चालक और परिचालक उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

दिल्ली से भाई से मिलकर लौट रहे थे घर

 

मृतक की पहचान मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज निवासी मजीद (55 वर्ष), पुत्र अजीज खान के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मर्जीद पिछले कुछ समय से दिल्ली में अपने भाई के पास गए हुए थे। बुधवार को वे वहां से अपनी दवाइयां लेकर बस द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बस में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

 

साढ़ू की पत्नी ने कहा- आने से पहले ही टूट चुकी थीं सांसें

 

मृतक की पत्नी की बहन (साली) मीणा, जो एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित किदवई नगर में रहती हैं, ने बताया कि रोडवेज कर्मियों ने मजीद के मोबाइल फोन से उनके पास फोन किया था। कॉल पर उन्हें बताया गया कि मजीद की तबीयत बेहद खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही जब परिवार के लोग भागते हुए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, तब तक मर्जीद दम तोड़ चुके थे।

 

क्राइम इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया-

 

“रोडवेज बस के स्टाफ द्वारा एक यात्री को गंभीर और अचेत अवस्था में जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”

 

Leave a Comment