*काजल मिश्रा भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की (बॉलीवुड फोरम) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, समर्थकों में हर्ष*
सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।
नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के द्वारा संगठन की सक्रियता और विस्तार को नई गति देते हुए, संस्था की बॉलीवुड फोरम में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। काजल मिश्रा को ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के विभागीय प्रकोष्ठ बॉलीवुड फोरम’ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर,राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी एवं जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ के विशेष निर्देशानुसार की गई है। बॉलीवुड फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन और सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार शर्मा ने आधिकारिक रूप से काजल मिश्रा के नाम की घोषणा की।
काजल मिश्रा की नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। अपनी सहमति और शुभकामनाएँ देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
ऋषिकेश ओझा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संगठन)
अशोक चौबे (राष्ट्रीय महासचिव)
धर्मदेव ठाकुर (राष्ट्रीय महासचिव, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल)
बीपी शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता)
काजल मिश्रा, सुपुत्री उमेश चन्द्र मिश्रा, मूल रूप से मुंबई निवासी हैं। वे गोरेगांव वेस्ट स्थित कन्याकुमारी सोसाइटी की माधव बिल्डिंग में निवास करती हैं। अपनी नई जिम्मेदारी के साथ अब वे बॉलीवुड जगत और मीडिया फाउंडेशन के समन्वय को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।
उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों और मीडिया जगत के साथियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।









