उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित सिविल लाइन इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। सिपाही केनरा बैंक पर गार्ड की ड्यूटी पर था। सिपाही को गोली लगने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मी सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गड़ुआ के रहने वाले अजीत सिविल लाइन इलाके में स्थित केनरा बैंक में गार्ड थे। शनिवार की देर शाम करीब 9 बजे थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि अजीत के गोली लग गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्रिपुरारी कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोली लगने से घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने सिपाही अजीत को मृत घोषित कर दिया।
#Mathura #Etah #LocalNews #UPPolice
#etahnews DM Etah









