Search
Close this search box.

पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार जी के अगुवाई में बनेगा एक महा मोर्चा दिल्ली से मिशन 2025 एवं 2027 की होगी घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर BMF NEWS NETWORK)

महामोर्चा में कई राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों व मीडिया संगठनों को किया जाएगा शामिल।
*संविधान बचाओ देश बचाओ एवं अखंड भारत के नवनिर्माण के लिए होगी एक महा क्रांति नई सरकार के हर गलत नीतियों का जमकर होगा विरोध- मिंटू राजभर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल महापंचायत पार्टी उत्तर प्रदेश।
वाराणसी। लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही पूर्वांचल महापंचायत पार्टी ने अपनी नई रणनीति पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर ने कहां की दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रविंद्र कुमार जी की अध्यक्षता में देश के सभी पार्टी वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक की जाएगी जिसमें मिशन 2025 एवं 2027 की मजबूत रणनीति बनाई जाएगी और कार्यक्रमों की की जाएगी घोषणा।
उन्होंने कहा कि एक महा मोर्चा का होगा गठन किसमें कई राजनीतिक दल एवं कई सामाजिक संगठन एवं मीडिया संगठन शामिल हो रही हैं उनके नाम की सूची बना ली गई है।
उन्होंने कहा की नई सरकार के गलत नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा सड़क से लेकर शहर तक शहर से लेकर सदन तक संघर्ष का बजेगा बिल्कुल अखंड भारत के नवनिर्माण एवं भारतीय संविधान को बचाने के लिए महाक्रांति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आगामी बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में एवं 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारी का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें