WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

40 वर्षों से फरार डकैत गिरफ्तार, BMFNEWS

#फर्रुखाबाद 40 वर्षों से फरार डकैत गिरफ्तार

कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा, न्यायालय से गैर जमानती वारंट था जारी; छह संगीन मुकदमों का रहा है आरोपी

 

फर्रुखाबाद पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता मिली है। करीब 40 वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे डकैती के मामले में सजायाफ्ता अभियुक्त को कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि 08 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:20 बजे मुखबिर की सूचना पर कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाग (श्यामनगर) से हरिशंकर उर्फ पप्पू उर्फ गिरेंद्र पुत्र चित्ता, निवासी जगतपुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्ष 1980 में दर्ज डकैती के मुकदमे में सजायाफ्ता होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

1980 के चर्चित डकैती कांड में था सजायाफ्ता

पुलिस के अनुसार वर्ष 1980 में जीआरपी फर्रुखाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 137/1980 धारा 395/412 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज हुआ था। बाद में सत्र वाद संख्या 42/1983 एवं क्रिमिनल अपील संख्या 1411/1984 में अभियुक्त को सजा सुनाई गई थी। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह पिछले करीब चार दशकों से गिरफ्तारी से बचता रहा।

सहायक स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर डाली थी डकैती

प्रेस नोट के अनुसार घटना में वादी मुकदमा तत्कालीन सहायक स्टेशन मास्टर कृपा स्वरूप सक्सेना, स्टेशन हरसिंगपुर गोवा (जनपद फर्रुखाबाद) थे। आरोप था कि अभियुक्तों ने तमंचा, चाकू और लाठी-डंडों से लैस होकर उन्हें पीछे से हाथ बांधकर बंधक बना लिया और बलपूर्वक डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जीआरपी फर्रुखाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष