रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)
एटा। आज श्री मती आरती अनूप दूबे निवासी विदर्भ क्षेत्र महाराष्ट्र प्रदेश को अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी की तरफ से महाराष्ट्र प्रदेश युवा मातृ शक्ति इकाई का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।आप एक सुयोग्य सुशिक्षित एवं समर्पित ऊर्जावान कर्मठ युवा पदाधिकारी है। आपके युवा प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश का मनोनीत होने पर ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी को अपने लक्ष्य और उद्देश्य की पूर्ति में निश्चित रूप से सहायता और शक्ति मिलेगी।
आपको युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी की तरफ से बहुत बहुत बधाई एवं मंगल कामना साथ ही आपको युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवारअयोध्या जी में बहुत बहुत स्वागत व अभिनन्दन ।
जय माँ सरस्वती
जय हो।