Search
Close this search box.

दुसरे चरण के बाद भाजपा की जमीन खिसकने लगी है और भाजपा हांफने लगी है सैयद मुनीर अकबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा (एटा)
बुलंदशहर, 1 मई 2024. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि कमज़ोर तबकों के सामने संविधान बचाने का आख़िरी मौक़ा है. दलितों और मुसलमानों का गठबंधन के पक्ष में ज़बरदस्त माहौल है. भाजपा दूसरे चरण के बाद ही हार मान चुकी है. कांग्रेस का वोट बैंक ब्राह्मण, मुस्लिम व दलित वापस आ गया है।

सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि मोदी जी अपने दस साल के विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगने का साहस नहीं दिखा पा रहे हैं. वो आज भी झूठ और नफ़रत के भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि दस सालों तक उसने विकास के प्रचार पर जो अरबों रुपया फूँका वो बर्बाद गया है.
सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अब चट्टी चौराहों पर सरकार के दावों को डिफेंड नहीं कर पा रहे हैं. आम लोग उन्हें घेरने लगे हैं जिसके चलते अंधभक्तों की संख्या में भी भारी गिरावट आयी है. जिससे भाजपा अंदर से डर गयी है और उसके नेताओं की भाषा में बौखलाहट बढ़ती जा रही है. इसीलिए उनकी भाषा अमर्यादित होती जा रही है. यह हार स्वीकार कर लेने के लक्षण हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन