*एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव साइबर क्राइम टीम द्वारा 40,000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना नयागांव साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए *पीड़ित के खाते में कुल 40,000 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है।* पीड़ित द्वारा थाना नयागांव साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
*साइबर हेल्प डेस्क टीम -*
1. प्र0नि0 श्री आर के सिंह
2. उ0नि0 श्री दीपक दोहरे
3. का0 आशीष कुमार















