WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध पटाखों की बिक्री पर अलीगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 21 कार्टून अवैध पटाखे बरामद, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

 

 

*एटा – अवैध पटाखों की बिक्री पर अलीगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 21 कार्टून अवैध पटाखे बरामद।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बालकिशन थाना अलीगंज स्थित गौरव गुप्ता पुत्र श्रीनिवास गुप्ता की दुकान/गोदाम पर छापेमारी की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मौके से बिना किसी वैध लाइसेंस के बिक्री हेतु रखे गए विभिन्न कंपनियों के 21 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस की कार्यवाही की भनक लगते ही अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बरामद अवैध पटाखों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर थाना अलीगंज पर मुअसं0- 243/2026 धारा- 9B(1)(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 

*बरामदगी का विवरण :-*

1. 21 कार्टून अवैध पटाखे।

 

*बरामद करने वाली पुलिस टीम :-*

1. निरीक्षक श्री रूपेश कुमार वर्मा

2. उ0नि0 श्री मनीष बालियान

3. है0का0 प्रदीप कुमार

4. का0 रोहतास

5. का0 शिवकुमार

6. का0 शिवा चौहान

7. म0का0 गौरी खेर

8. म0का0 अंशुल

9. म0का0 प्रीति रानी।

 

*एटा पुलिस द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।*

Leave a Comment