WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

220 केवी उपकेन्द्र एटा पर मरम्मत एवं टेस्टिंग कार्य के चलते 05 नवम्बर को दो चरणों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

*220 केवी उपकेन्द्र एटा पर मरम्मत एवं टेस्टिंग कार्य के चलते 05 नवम्बर को दो चरणों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित*

 

*एटा, 04 नवम्बर 2026 (सू0वि0)।* उपखण्ड अधिकारी आशीष सिंह ने बताया है कि 220 केवी उपकेन्द्र एटा पर अति आवश्यक मरम्मत एवं टेस्टिंग कार्य के दृष्टिगत दिनांक 05 नवम्बर 2026 (गुरुवार) को दो चरणों में विद्युत शटडाउन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 40 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का शटडाउन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान इससे संबंधित 33 केवी पोषकों 10 एमवीए, एटा, इण्डस्ट्रियल, अमापुर एवं डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी प्रकार द्वितीय चरण में 63 एमवीए ट्रांसफॉर्मर-2 का शटडाउन अपराह्न 02 बजे से 03:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान इससे संबंधित 33 केवी पोषकों कोतवाली, रेलवे रोड एवं ठंडी सड़क की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Comment