WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर*

 

*21-22 एवं 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर आयोजित होंगे विशेष अभियान, 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का बनेगा वोट*

 

*पात्र महिलाओं एवं युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए घर-घर चलाएं अभियान, अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल न होने देने के निर्देश*

 

एटा, 04 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची का कार्य पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। आगामी 21 एवं 22 नवंबर तथा 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। विशेष रूप से ऐसे युवक-युवतियों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराया जाए, जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं, विशेषकर ऐसी महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एनआरएलएम समूहों की महिलाओं एवं पंचायत सहायकों के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं को चिह्नित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो तथा प्रत्येक आवेदन का आवश्यक सत्यापन अवश्य किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा पूर्व में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह फॉर्म-6, 7 एवं 8 के प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं प्रगति की समीक्षा कर अद्यतन विवरण प्रस्तुत करें, ताकि अभियान की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में 103 अलीगंज विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. शशि शेखर, 104 एटा सदर की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्वेता सिंह, 105 मारहरा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विपिन कुमार मोरल, 106 जलेसर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पीयूष रावत, एएसडीएम रविन्द्र कुमार सहित संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment