WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

 

 

*एटा – “यातायात माह” के तहत चलाए जा रहे “यातायात जागरूकता अभियान” के अंतर्गत आइडियल पब्लिक स्कूल में यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में यातायात माह के तहत चलाए जा रहे “यातायात जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जनपद में आमजन व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत आइडियल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों एवं सड़क चिन्हों को समझने तथा सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यातायात विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

*इस अवसर पर प्रभारी यातायात श्री अब्दुल कादिर, निरीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार वर्मा सहित विद्यालय प्रबंधक श्री प्रेमपाल सिंह एवं प्रधानाचार्या पूनम वशिष्ठ सहित संबंधित उपस्थित रहे।*

Leave a Comment