*11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं योग ध्यान शिविर आयोजित*
*एटा11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनांक 22 सितम्बर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर, जलेसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग ध्यान शिविर का आयोजन चिकित्साधिकारी डाॅ. शबनम राजपूत द्वारा किया गया। शिविर में 225 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
इसी क्रम में सी.एस. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। साथ ही रंगोली, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एटा डाॅ. अमित गुप्ता ने अवगत कराया कि दिनांक 23 सितम्बर 2026 को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद में वृहद आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
डाॅ. अमित गुप्ता ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद एवं आयुष पद्धतियों के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
















