*ब्रेकिंग न्यूज़ *
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
*हापुड़ में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक इस्तेमाल?*
हापुड़ जिले के हापुड़ शहर से लेकर बाबूगढ़ छावनी, कुचेसर रोड चौपला, सिंभावली, बक्सर, गढ़ और बृजघाट तक कई रेस्टोरेंट, ढाबों और ठेलों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आ रही हैं।
सवाल यह है कि जब एक रेस्टोरेंट में एक-दो दिन में ही सिलेंडर खत्म हो जाता है, तो इतनी बड़ी मात्रा में घरेलू सिलेंडर आखिर कहां से आ रहे हैं?
क्या यह गैस की कालाबाजारी का मामला है? आखिर व्यावसायिक सिलेंडरों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा?
एक तरफ जहां आम जनता को घरेलू सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, वहीं दूसरी तरफ होटलों और ढाबों पर धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है।
क्या गैस एजेंसी संचालकों की मिलीभगत से घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक इस्तेमाल में जा रहे हैं? अगर हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
*शासन-प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई कब करेंगे?*
जनता ने मांग की है कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध रूप से घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
*पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार*














