WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

घर से नाराज होकर गईं दो बालिकाओं को 06 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

 

*एटा – “मिशन शक्ति अभियान” के तहत थाना जैथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर से नाराज होकर गईं दो बालिकाओं को 06 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में थाना जैथरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम धूमरी निवासी दो नाबालिग बालिकाएं किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थीं। इसकी जानकारी मिलते ही थाना जैथरा पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिकाओं की तलाश शुरू की गई। थाना जैथरा पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं अथक प्रयास करते हुए दोनों बालिकाओं को 06 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालिकाओं को उनके परिजन पिता दीवान पुत्र टेनी उर्फ अहमद निवासी ग्राम धूमरी, थाना जैथरा, जनपद एटा को आवश्यक हिदायत देकर सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की।

 

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -*

1. श्री सुनील कुमार वर्मा – थानाध्यक्ष, थाना जैथरा

2. उ0नि0 धर्मेश कुमार

3. कां0 प्रवीन चौधरी

4. कां0 गौरव कुमार

5. म0का0 हेमा

Leave a Comment