WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जैथरा पुलिस द्वारा जानलेवा हमले से सम्बंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट बी के दीक्षित

जैथरा पुलिस द्वारा जानलेवा हमले से सम्बंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

———————————–

एटा! कोतवाली जैथरा के प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि दिनांक 11.11.26 को वादिया द्वारा थाना जैथरा पर लिखित सूचना दी गई है कि विपक्षीगण द्वारा पटाखे चलाने को लेकर हुई कहासुनी के कारण वादिया, वादिया के पति व देवर को जान से मारने की नीयत से गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं0- 356/2026 धारा -191(2), 333, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त फारुख पुत्र मुशीर खां निवासी ग्राम धुमरी थाना जैथरा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment