WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोन नदी के पावन तट पर गंगा उत्सव का होगा भव्य आयोजन, दीपदान और गंगा आरती से जगमगाएगा चोपन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • जिलाधिकारी चर्चित गौड़ होंगे मुख्य अतिथि, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी करेंगे शिरकत

चोपन/सोनभद्र। आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर पंचायत चोपन स्थित सोन नदी के पावन तट, छठ घाट पर भव्य गंगा उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मां गंगा और नदियों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष जायसवाल तथा प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर, मिर्जापुर आरुषि मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही अति विशिष्ट उपस्थिति के रूप में नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली शामिल होंगे।कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 3 बजे सांस्कृतिक उत्सव के साथ होगी। इसके पश्चात सायं 4 बजे दीपदान एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं सायं 5 बजे श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य गंगा आरती संपन्न होगी। दीपों की रोशनी से सोन नदी का तट आध्यात्मिक एवं आकर्षक छटा से आलोकित होने की उम्मीद है। गंगा उत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि नदियों के प्रति समाज में सम्मान, स्वच्छता, संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। नदियां हमारी सांस्कृतिक विरासत, जीवन और सभ्यता की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नदियों को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। चोपन में हो रहे इस आयोजन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा की सोन नदी के तट पर होने वाला यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। नगरवासियों से इस भव्य आयोजन में सहभागिता करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment