WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राजन जायसवाल बने किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र)। जनपद: किसान मोर्चा के सांगठनिक विस्तार के तहत पार्टी नेतृत्व द्वारा राजन जायसवाल को किसान मोर्चा का नया जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

पार्टी कार्यालय और विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय का स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राजन जायसवाल शुरू से ही किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उन्होंने निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके इस पद पर आने से न केवल किसान मोर्चा को नई गति मिलेगी, बल्कि किसानों के हित में पार्टी के आंदोलन और योजनाओं को भी नया बल मिलेगा।

नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष राजन जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व और सभी पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को हर स्तर पर सशक्त बनाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment