WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भूदेव सेवा समिति द्वारा लगातार 14वें वर्ष नववर्ष 2026-2027 के कैलेंडर का भव्य विमोचन

विपिन मिश्रा की खास रिपोर्ट आनंद, गुजरात।

 

भूदेव सेवा समिति द्वारा लगातार 14वें वर्ष नववर्ष 2026-2027 के कैलेंडर का भव्य विमोचन।

 

 

समाज की एकता, संस्कृति और सेवा भावना को समर्पित भूदेव सेवा समिति की अनूठी पहल।

 

 

आनंद, गुजरात। भूदेव सेवा समिति संस्था द्वारा लगातार 14वें वर्ष नववर्ष 2026-2027 के कैलेंडर का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीति, सामाजिक क्षेत्र, चिकित्सा जगत एवं ब्रह्म समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मांडवी के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री अनिरुद्धभाई दवे, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नितिनभाई भारद्वाज, राजकोट शहर भाजपा अध्यक्ष श्री माधवभाई दवे तथा सौराष्ट्र-कच्छ के प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. हेमांगभाई वसावड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्रीमाली ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री हरीशभाई त्रिवेदी एवं श्री कमलेशभाई त्रिवेदी, हडियाणा चोवीस ब्रह्म समाज के श्री विकीभाई ठाकर, हलवद ब्रह्म समाज के श्री दिलीपभाई जानी, परशु ब्रह्म युवा ग्रुप के युवा अधिवक्ता श्री मोनिशभाई जोशी, श्रीगोल ब्रह्म समाज के श्री राजाभाई भट्ट, भूदेव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री अर्जुनभाई शुक्ल एवं श्री कौशलभाई भट्ट, कामधेनु गौशाला के ट्रस्टी श्री विशालभाई आह्या तथा भूदेव फार्मा ग्रुप के श्री जितेनभाई शुक्ल एवं श्री ध्रुवभाई शुक्ल भी उपस्थित रहे।

भूदेव सेवा समिति द्वारा लगातार 14 वर्षों से कैलेंडर प्रकाशन की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। यह पहल समाज की एकता, संस्कृति एवं सेवा भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने संस्था के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की तथा नववर्ष के कैलेंडर विमोचन के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Comment