ब्रेकिंग न्यूज़ …. एटा वार्ड नंबर 21 एवं वार्ड नंबर 14 के मध्य बॉर्डर पर स्थित ” गली बलदेव सहाय में बच्चों की मनुहार – नगर पालिका अध्यक्ष महोदय ने की स्वीकार ” नगर पालिका परिषद एटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता एडवोकेट के अनुसार जल निगम ( नगरीय ) द्वारा पाइपलाइन डालने से गली की उबड खाबड गड्ढायुक्त सड़क एवं नालियों की सफाई को 24 घंटे में दुरुस्त कराने के संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश । पालिकाध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा समस्या के शीघ्र निस्तारण हेतु उठाए कदम की गली बलदेव सहाय के संभ्रांत लोगों द्वारा की जा रही है सराहना !
रिपोर्ट… दैनिक दीक्षित टाइम्स एटा !
















