रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन सोनभद्र पुत्र के दीर्घायु, सुख तथा समृद्धि की कामना लेकर आज शनिवार को नगर सहित आसपास हाइडल कॉलोनी चोपन बैरियर सिंदुरिया इत्यादि जगहों से महिलाओं ने जिउत्पुत्रिका का निर्जला व्रत रखा। इस मौके पर सोन नदी स्नान तथा पूजा-पाठ के बाद जिऊतिया की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने प्रतीक के रूप में सोने या चांदी की जिउतिया गले में धारण किया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पुत्र पर आने वाला संकट भी टल जाता है।
इस पर्व के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार की भोर से ही निर्जला व्रत किया। दोपहर बाद महिलाएं सोन नदी स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंची। स्नान के बाद पूजा-पाठ तथा दान-पुण्य किया। इसके बाद सोन नदी घाटों, घरों तथा मंदिरों में ब्राह्मण से जिउतिया की कथा सुनी। इसके बाद पूजा की थाली या पात्र में रखे सोने या चांदी के जिउतिया को महिलाओं ने धारण किया। जिस महिला के जितने पुत्र होते हैं, वह उतनी संख्या में जिउतिया को धारण करती हैं। वहीं इस अवसर पर समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल नमामि गंगे जिला संयोजक महेंद्र केसरी प्रदीप गिर आर्यन दुबे शिवम शर्मा सहित स्थानीय प्रशासन के लोग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद दिखे।















