*जाजमऊ केस्को संविदा लाईनमैन रवि की बिजली दुर्घटना में गिरकर हुई मृत्यु*
जाजमऊ केस्को संविदा लाईनमैन रवि पुत्र स्व० प्रेमचन्द्र की करीम अस्पताल वाले फीडर पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गिरने से मृत्यु हो गई
मृत्यु की सूचना मिलते ही संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के पदाधिकारियों ने केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले को सूचना दी जिसके बाद केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने पीडित परिजनों एवं केस्को अधिकारियों से बातचीत कर घटना की उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषियों पर कार्यवाही के लिए कहा गया है
केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने मृतक के परिजनों को दस लाख मुवावजा सहित ईपीएफ ईएसआई की सुविधा व पेंशन दिलाने मांग की क्षेत्रीय अधिशाषी अभियन्ता जाजमऊ द्वारा केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले को आश्वासन दिया गया कि मृतक परिजनों को मुवावजा चेक जल्द दे दी जाऐगी इसके लिए वरिष्ठ केस्को अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।। संवाददाता गोविंद सिंह कुशवाहा















