WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन अर्पित किए गए 16 अर्घ्य, गूंजे जिनेंद्र भगवान के जयकारे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन अर्पित किए गए 16 अर्घ्य, गूंजे जिनेंद्र भगवान के जयकारे*

 

आगरा: कमला नगर के डी-ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुए। मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज, मुनिश्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य तथा युगल प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन व डॉ. आकाश जैन के निर्देशन में अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रातःकाल अभिषेक और विशेष शांतिधारा के बाद श्रद्धालुओं ने मंडल पर श्रीजी के समक्ष भक्तिभाव से 16 अर्घ्य समर्पित किए और विश्व शांति व सुख-समृद्धि की कामना की। मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज ने धर्म, आत्मशुद्धि और सिद्ध भगवान की आराधना का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना है। सायं काल में भव्य मंगल आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पीएनसी परिवार और ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

Leave a Comment