WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री नाथद्वारा में “हिंदी लाओ देश बचाओ समारोह २०२६, रिपोर्ट डॉ श्री कृष्ण शरद

 

 

*श्री नाथद्वारा में “हिंदी लाओ देश बचाओ समारोह २०२६*

श्रीनाथ द्वारा राजस्थान स्थित, साहित्य मंडल, राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त भारत विख्यात साहित्यिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठान है। जिसकी स्थापना सन् १९३७ में राजस्थान के जाने-माने पत्रकार,लेखक और विचारक बाबू भगवती प्रसाद जी देवपुरा ने की थी। तब से लेकर अब तक इस प्रतिष्ठान द्वारा भारत के साथ साथ विदेश के अगणित यशस्वी , सिद्ध एवं प्रसिद्ध लेखक, लेखिकाओं, साहित्यकारों ,कवि, कलाकारों, पत्रकारों, आकाशवाणी / दूरदर्शन और विभिन्न चैनलों के मीडिया कर्मियों ,न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान और अभिनन्दन में हजारों की संख्या में मानद उपाधियाॅ प्रदान की जा चुकीं हैं। इन मानद उपाधियों के साथ विश्व प्रभु श्रीनाथजी की भव्य और दिव्य छवि, श्रीफल,अंग वस्त्र ( पटुका और शाॅल ) एवं भगवान श्रीनाथजी का विशेष प्रसाद आदि इस अलंकरण समारोह के विशिष्ट आकर्षण होते हैं।

इस प्रतिष्ठान द्वारा वर्ष में तीन समारोह आयोजित किये जाते हैं।

दिनांक :०६ एवं ०७ जनवरी को इस संस्था के संस्थापक ( स्व.)बाबू भगवती प्रसाद जी देवपुरा की स्मृति में *बाल साहित्य समारोह*,

फ़रवरी माह में “पाटोत्सव ब्रज भाषा समारोह” और सितम्बर माह के दिनांक १२,१३ एवं १४ को “हिंदी लाओ देश बचाओ” समारोह के विशिष्ट आयोजन सम्पन्न होते हैं जिनमें देश-विदेश के विभिन्न विधाओं के विद्वतजन, साहित्यकार कवि, लेखक साहित्यकार विचारक ,शिक्षाविद्, पत्रकार, संगीतकार ,, गायक – वादक,भागवतकार आदि पधार कर श्रीनाथजी की नगरी में पधार कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। साथ ही साहित्य मंडल जैसे भारत प्रसिद्ध साहित्यिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठान प्रेक्षागृह मंच पर मान-सम्मान के साथ सम्मानित होते हैं।

इस बार दिनांक १२,१३ एवं १४ सितम्बर,२०२६ के ” हिन्दी लाओ देश बचाओ समारोह में ” सम्मानित होंगे जनपद: कासगंज के *आदि वराह क्षेत्राॅतर्गत तुलसी जन्म भूमि सोरों सूकर क्षेत्र * के निवासी विद्वान पं. उमेश पाठक ( साहित्य मर्मज्ञ) , पत्रकार गण पं. विक्रम पाण्डेय,पं. मनोज पाराशर ( सम्पादक प्रवर) मानद उपाधियों से अलंकृत किये जाएंगे।

* हिंदी लाओ देश बचाओ समारोह* में पत्र वाचन हेतु साहित्य मंडल प्रतिष्ठान द्वारा इस बार आमंत्रित किया गया है आकाशवाणी मथुरा-वृंदावन एवं आगरा के पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक रेडियो सखा

डॉ. श्रीकृष्ण ‘शरद’ ( निवासी कासगंज) को ,

पत्रवाचन का विषय रहेगा: जन-जन की भाषा है हिन्दी।

वर्तमान में भारत प्रसिद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठान “साहित्य मंडल” श्रीनाथद्वारा के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं इस संस्था के संस्थापक स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा के सुयोग्य पुत्र श्री श्याम प्रकाश जी देवपुरा।

*‌पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह,२०१० में*

“ब्रजभाषा विभूषण”,

*हिंदी लाओ देश बचाओ समारोह -२०१४ में*

“विशिष्ट हिंदी सेवी”

एवं

*वर्ष २०२४ के पाटोत्सव ब्रज भाषा समारोह में*

“ब्रज भाषा मनीषी”

सम्मानों से विभूषित *डॉ.श्रीकृष्ण ‘शरद*’ इस साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठान साहित्य मंडल से लगभग चालीस वर्ष से जुड़े हुए हैं।

 

Leave a Comment