WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से स्वरोजगार की राह होगी आसान: दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

*खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से स्वरोजगार की राह होगी आसान: दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

Oplus_131072

*एटा, 09 सितम्बर 2026(सू0वि)।* प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, एटा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज विकास खंड सकीट के ग्राम जिसुखपुर सानी में भूतपूर्व/सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, आगर बलवीर सिंह एवं ग्राम प्रधान सौदान सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया।

मुख्य अतिथि बलवीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सेवानिवृत्त प्रभारी, फिरोजाबाद वीरेन्द्र सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी। अतिथि व्याख्याता मनोज कुमार दीक्षित ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में उपयोग होने वाली मशीनों तथा खाद्य पदार्थों के संरक्षण की विधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र एटा शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद में बेकरी, डेयरी, मसाला, आटा चक्की एवं मिनी ऑयल मिल सहित विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभाग द्वारा विभिन्न उपयोगी मशीनों पर दिए जाने वाले अनुदान तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्रशिक्षणार्थियों को दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य इच्छुक लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक तकनीकी, व्यावहारिक एवं विभागीय जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Comment