*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर परिसर में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्राफा कारोबारियों के साथ की गई गोष्ठी आयोजित।*
*गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी सर्राफा कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि-*
1. अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं तथा उन्हें 24 घंटे क्रियाशील रखें।
2. दुकान के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें।
3. अधिक मात्रा में नकदी व आभूषणों का लेन-देन करते समय पुलिस को सूचित करें।
4. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना पुलिस को दें।
5. त्यौहारी सीजन में दुकानों पर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड रखें।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व अन्य कर्मचारीगण तथा काफी संख्या में सर्राफा कारोबारी उपस्थित रहे।















